ध्यान की प्रक्रिया
ध्यान एक एसी प्रक्रिया है, जो कई चरणों के बाद हो पाता है। इन कई चरणों में पहले यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा और तब ध्यान की सिद्धि होती है। ध्यान की सिद्धि के बाद व्यक्ति अनंत सत्ता का अनुभव कर पाता है और इसे समाधि कहा जाता है। तमाम गुरुओं और आचार्यों ने ध्यान की अलग अलग विधियां बताई हैं, पर सबके उद्देश्य एक ही हैं - ईश्वर की अनुभूति।
सहज ध्यान योग के लिए कोई बंधा बंधाया नियम नहीं है। यह कभी भी, कहीं भी और किसी भी स्थिति में किया जा सकता है। इस सहज ध्यान का आनन्द ही कुछ ऐसा है कि भक्त, उसके प्रेम में कभी रोने लगता है तो कभी नाचने लगता है। कभी बावला होकर यहां वहां भटकता है तो कभी एक ही स्थान पर स्थिर होकर, उसके ध्यान में इतना गहरा डूबता है कि उसे न तो अपने होने का भान रहता है और न ही समय, स्थान अथवा शरीर की स्थिति का पता चलता है। न भूख, न प्यास और न ही किसी की उपस्थिति का कोई ध्यान। यह स्थिति बड़ी ही विचित्र होती है। लोग उसे पागल तक समझने लगते हैं। रामकृष्ण परमहंस, मीराबाई, बुल्लेशाह, निमाईदास, कबीर, रैदास जैसे कितने ही सन्त, इसी सहज ध्यान योग के पथ पर चलते हुए समाधि की अवस्था तक पहुंच गए।
-साधो सहज समाधि भली। …. आंखन मूदूं कानन रूंदूं काया कष्ट न धारूं…।
ध्यान विधि:
किसी भी सरल आसन में अपने शरीर को स्थिर कर लें। ढीले वस्त्र पहनें। ॐ का उच्चारण करते हुए अपनी आती- जाती सांसों पर ध्यान दें। हमारे मन के भीतर विचारों का समूह निरंतर गतिमान रहता है। मन की क्रियाओं को स्थिर करना इतना आसान नहीं। अनेकों विचार और प्रश्न जाने अनजाने चलते रहते हैं। मन और विचारों से भावातीत होना तभी संभव है जब हम सांसों की तरफ सजगता से ध्यान दें। अब ॐ का उच्चारण भी न करें बल्कि आती जाती सांसों को पूरी तल्लीनता से देखें। हमें सजगता और गहराई के साथ अपनी प्राकृतिक सांसों की तरफ ध्यान देना चाहिए। सांसें वे जो अनायास ही प्राकृतिक रूप से नासिका से नाभि और नाभि से नासिका की तरफ आ जा रही हों। जानबूझकर किसी भी तरह का कोई दबाव न हो। विचारों का आना जाना चलता रहेगा पर उस तरफ ध्यान नहीं देना है। ध्यान केवल अपनी आती जाती सांसों पर लगाएं। विचारों के साथ कोई ज़बरदस्ती भी नहीं करनी है। धीरे धीरे विचार स्वयं ही खो जाएंगे और सांसें हल्की और शांत होती जाएंगी। आखिर में सांसें सिमट कर हमारे दोनों भोवों के मध्य एक रोशनी के रूप में प्रतीक होगी। यह वो अवस्था है जहां न तो विचार होंगे और न ही सांसों की गहनता। विचारों से परे ध्यान का निर्मलीकरण।
यही वो अवस्था है जहां विश्वशक्ति की बौछार इस प्राणमय शरीर में होने लगता है। हमारे इसी प्राणमय शरीर के भीतर 72 हज़ार से ज्यादा रंग रहित नस नाड़ियां बिखरी हुई हैं। ये शक्ति वाहिनियां सिर के मध्य यानि कि ब्रह्मरंध से शुरू होकर हमारे संपूर्ण शरीर में वृक्ष की जड़ों और डालियों की तरह फैली हुई हैं। हमारे इस प्राणमय शरीर को गहन निद्रा और ध्यान में विश्व शक्ति प्राप्त होती रहती है। जिसे हम अपने शारीरिक एवं मानसिक रोज़मर्रा के कार्यों में लगाते रहते हैं। यह शक्ति ही हमारे इस प्राणमय शरीर को अस्तित्व प्रदान करती है।
हमारे स्वयं के विचारों का तूफान विश्व ऊर्जा में बांध या रुकावट का काम करता है। विश्व शक्ति में कमी आने लगती है और जगह जगह रंगहीन सूक्ष्म धब्बे बनने लगते हैं और यही हमारी बीमारियों का कारण बनते हैं। ध्यान के द्वारा हम इस विश्व शक्ति को पुनः अर्जित कर सकते हैं और अपने खोए हुए स्वास्थ्य को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। नस नाड़ियों द्वारा यह शक्ति ब्रह्मरंध्र से होती हुई हमारे संपूर्ण शरीर में फैल जाती है। जब ब्रह्मरंध्र से शक्ति बहने लगती है तो बहुत बार हमें अपने सिर पर दबाव या भारीपन महसूस होता है। जब यह शक्ति नसों - नाड़ियों की सफाई करने लगती है तो बहुत बार हमें उस जगह दर्द या खुजली का भी अनुभव हो सकता है। हमें किसी दवाई की जरूरत नहीं बल्कि सकारात्मक ध्यान की जरूरत है। जितना ज्यादा और जितना गहरा हमारा ध्यान होगा उतना ही शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक हमारा जीवन होगा।
The process of Meditation:
Meditation is a process, which can be attained after several steps. In these several phases- Yum, Niyam, Asana, Pranayama, Pratyahara, Dharana and then Dhyana or Meditation happens. After the accomplishment of Meditation, the person finds infinite power and it is called Tomb. All the gurus and teachers have told different methods of Meditation, but the purpose of everyone's the same - the feeling of God.
There is no tied rule or regulation for Meditation. It happens at anytime, anywhere and in any situation. The joy of this comfortable meditation is such that the devotee starts crying in its love and then starts dancing. Ever wondered there, and sometimes stabilized in one place, it is very deeply drowning in his attention that he neither keeps his life nor the situation of the body, place or body. No hunger, no thirst and no attention to anyone's presence. This situation is very strange. Who are unaware from Ramkrishna Paramhansa, Mirabai, Bulleh Shah, Nimaiedas, Kabir, Raidas like lots of saints. They shown the path of the Tomb.
Way of Meditation:
Stabilize your body in any easy posture. Wear loose clothe and concentrate only on each and every inhaling and outgoing breathe. Lots of thoughts and questions will move in our mind unknowingly but we should ignore them and only concentrate on incoming and outgoing breathe. A time will be; when all our abused thoughts will be disappeared and a focus of light will be appeared between our eyebrows. This is the state where neither will be the idea nor the depths of breath. Nirmalization of meditation beyond ideas. This is the state where the shower of energy flows from the supreme power depends upon the capacity of Meditation. Now this living body becomes a power house. More than 72 thousands colourless electric channels, vessels or nerves are scattered in it. These power vessels are spreading from the head to toe like a tree's roots and branches. We receive these shower of energy at the time of deep sleep and Meditation. We uses these energies in our physical and mental tasks. This power provides existence to our life.
The storm of our own thoughts binds or hinders the flow of supreme energy. Inner power starts to decrease and colorless microscopic spots start forming from place to place and this is the reason for our diseases. Through meditation we can reclaim this worldly supreme power and regain our lost health. Through vein channels, this power is transmitted through the Brahmarandhra to our entire body. When power starts flowing from the Brahmarandhra, we often feel pressure or heaviness on our head. When this power starts cleansing the nerves, many times we may also experience pain or itching at that place. We do not need any medicine but need positive Meditation. Our physical, mental and spiritual life is a clear mirror of our focusing on Meditational stage.